बस्ती – पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन द्वारा क्षेत्राधिकारी रूधौली कलवारी के मौजूदगी में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के एक दिन पूर्व रिक्रूट आरक्षियों के साथ रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती परिसर में योगाभ्यास किया गया। योग के दौरान मौजूद समस्त अधिकारी कर्मचारीगण को योग से होने वाले फायदे तथा शरीर मन और आत्मा को एक साथ लाने वाले विभिन्न आसनों पद्मासन वज्रासन सिद्धासन मत्स्यासन वक्रासन पवनमुक्तासन नौकासन शवासन ताड़ासन शीर्षासन सूर्य नम:स्कार आदि का अभ्यास किया गया। आसन प्राणायम मुद्रा से लाभ प्राप्त करने के लिए सुरक्षित और नियमित अभ्यास की हेतु प्रोत्साहित किया गया। पुलिस अधीक्षक बस्ती महोदय द्वारा नवनियुक्त आरक्षियों को बताया गया कि शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए योगाभ्यास जरूरी है और योग द्वारा न सिर्फ बीमारियों का उपचार किया जाता है बल्कि इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक कमियों को भी दूर किया जा सकता है। स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग को जीवन में अपनाना जरूरी है। तन और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योग आसनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इस मौके पर पीआरओ पुलिस अधीक्षक बस्ती प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।
