बस्ती – क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी द्वारा थाना कोतवाली परिसर में आगामी त्यौहार मोहर्रम व सावन की तैयारियों को लेकर पीस कमेटी की बैठक की गयी। गोष्ठी में थाना क्षेत्र के सम्भ्रात नागरिकों शांति सुरक्षा समिति धर्मगुरूओं ताजिया दारान तथा मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारी गण मौजूद रहे । गोष्ठी में उपस्थित सभी सभी से आपसी सौहार्द व भाई चारा एवं कानून एवं व्यवस्था बनाये रखते हुए त्यौहार को मनाने की अपील गयी तथा शासन द्वारा जारी आदेश से अवगत कराया गया।
