स्थलीय भौतिक सत्यापन के बाद खुली बैठक करते हुए ब्लॉककोऑर्डिनेटर, अखिलेश कुमार शर्मा____________

आम जनता द्वारा ग्राम प्रधान के द्वारा कराये गये कार्यों की सराहना की गई………………………………….

संत कबीर नगर 23 जून 2025 बेलहर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुम्महा में ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों का दो दिवसीय स्थलीय व भौतिक सत्यापन करने के बाद सोशल आडिट टीम द्वारा खुली बैठक में बिंदुवार ग्राम पंचायत में प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों के बारे में जनता को टीम के द्वारा बताया गया कि ग्राम प्रधान द्वारा आपके ग्राम पंचायत में विभिन्न परियोजनाओं पर कराए गए कार्यों का विंदुवार चर्चा की गई, ग्राम पंचायत में सोशल आडिट टीम के द्वारा खुली बैठक में सोशल आडिट टीम के ब्लाक कोऑर्डिनेटर अखिलेश कुमार शर्मा द्वारा किया गया, खुली बैठक के दौरान प्रधान के सारे अभिलेख मौजूद पाए गए, बैठक के दौरान ग्राम पंचायत के टीए मौके पर मौजूद रहे,टीम ने अपनी संतुष्टि जताई, ग्राम पंचायत के ग्रामीणों द्वारा आम सहमति जताई गई, साथ ही साथ ग्राम प्रधान के कार्यों के प्रति धन्यवाद करते हुए उपस्थित ग्रामीणों द्वारा ताली बजाकर टीम द्वारा नामित अध्यक्ष का स्वागत किया गया,
ग्राम पंचायत के विकास के लिए हर संभव प्रयास करता है हम सब प्रधान के साथ रहते, मनरेगा मजदूर द्वारा शासन द्वारा निर्धारित मजदूरी को कम बताते हुए कहा किस समय से भुगतान नहीं हो पाता, तथा आडिट टीम के माध्यम से अपनी मजदूरी को और बढ़ाने वह समय से भुगतान करने के लिए के लिए शिकायत दर्ज कराते हुए शासन को सूचित करने के लिए आग्रह किया गया उक्त खुली बैठक में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तथा सूम्हा के ग्रामीण उपस्थित पाए गए,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!