जिलाध्यक्ष की अगुवाई में उपजिलाधिकारी को सौंपा गया चार सूत्रीय ज्ञापन

हर्रैया, बस्ती। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष दिनेश मिश्रा के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर बजरंग दल के संयोजक प्रवीण सिंह के अलावा बजरंग दल तथा विहिप के अन्य कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी मौजूद थे।
अपने दिए गए ज्ञापन में विहिप कार्यकर्ताओं ने मांग किया है कि परशुरामपुर बाजार में विजय विजय विश्वकर्मा के घर के अंदर उनकी इच्छा की विपरीत ताजिया किसी भी कीमत पर नहीं बैठना चाहिए एवं उपयुक्त बिंदु पर त्वरित कार्यवाही होनी चाहिए। बजरंग दल के संयोजक प्रवीण सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार से हिंदूओं का हम सब उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे‌ जबरदस्ती और किसी के दुराग्रह पर बिना उसके अनुमति के हम ताजिया नहीं बैठने देंगे।
ज्ञापन देते समय बजरंग दल के सहसंयोजक अजय कनौजिया, अखिलेश पाठक लल्ला ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सुनील त्रिपाठी ,अजीत सिंह ,डॉक्टर विनोद मंदिर अर्चक पुरोहित के संपर्क प्रमुख लव कुश ,बजरंग दल सुमित, अमित ,के अलावा हर्रैया के नगर अध्यक्ष संतोष , नगर मंत्री कुंदन कसौधन ,नगर संयोजक अमित ,नगर शह मंत्री सोमनाथ ,जय केसरवानी ,सूरज गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!