जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नागरिक सुरक्षा विभाग के गठन से संबंधित बैठक आयोजित_______

संवाददात संत कबीर नगर

संत कबीर नगर 25 जून 2025, जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में नागरिक सुरक्षा कोर की स्थापना हेतु जनपद स्तर पर ऑफिसर कमांडिंग की बैठक आयोजित हुई l बैठक में उपस्थित अधिकारियों के समक्ष गोरखपुर/बस्ती के उपनियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह द्वारा विभाग के गठन से लेकर गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। जिलाधिकारी द्वारा बैठक में नागरिक सुरक्षा के सेवाओं के गठन की प्रक्रिया, नागरिक सुरक्षा कोर की स्थापना में वार्डन के रूप में नियुक्ति किए जाने हेतु शासन द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में कार्यवाही किये जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
बताया गया कि उक्त वार्डन नियुक्ति हेतु 18 वर्ष से 60 वर्ष की आयु के महिला एवं पुरुष आवेदन कर सकते हैं जिनकी न्यूनतम योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण हो। उक्त आवेदक को नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अंतर्गत के व्यक्ति पात्र होंगे। आवेदन हेतु प्रपत्र जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण/जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष संख्या 15 से प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया, अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, सीओ यातायात अभय मिश्रा, जिला होमगार्ड कमांडेंट शैलेंद्र मिश्रा, आपदा सहायक कृष्णा गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!