मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में कर-करेत्तर व राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुयी


बस्ती – बैठक में राजस्व वसूली की विभागवार समीक्षा की गयी। मण्डलायुक्त ने कहा कि ओवर लोडिंग वाहनों की अभियान चलाकर प्रर्वतन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। इसके साथ ही निजी वाहन को व्यवसायिक प्रयोग में लाने वाले वाहन स्वामियों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाय उन्होने स्टाम्प आबकारी, खनन मण्डी फूड सेफ्टी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व वसूली में तेजी लायी जाय। राजस्व न्यायालयों में लम्बित वादों की समीक्षा करते हुए उन्होने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि लम्बित वादों का नियमानुसार यथाशीघ्र निस्तारण करायें। बैठक का संचालन अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार तिवारी ने किया। इसमें जिलाधिकारी बस्ती रवीश गुप्ता संतकबीरनगर आलोक कुमार सिद्धार्थनगर राजागड़पति आर.अपर जिलाधिकारी वि. एवं रा. बस्ती प्रतिपाल सिंह चौहान सिद्धार्थनगर के गौरव श्रीवास्तव डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर प्रभाकर सरोज उप महानिरीक्षक निबन्धन शशि भानु मिश्र उपायुक्त आबकारी एम. पी. पाण्डेय आरटीओ फरीदउद्दीन उप निदेशक प्रशासन मण्डी परिषद ज्योति यादव अधीक्षण अभियन्ता विद्युत प्रशान्त सिंह संतकबीरनगर के संजय सिंह तथा मण्डल के विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!