बस्ती – आज परिक्षेत्रीय कार्यालय सभागार में पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा परिक्षेत्र के जनपदो के एसपी के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी की गयी डीआईजी0 बस्ती द्वारा गोष्ठी मे लंबित अभियोगों के निस्तारण व वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी कराने गोवध अधिनियम महिला संबंधी अपराधो एससी एसटी एक्ट के अपराधो व शासन की प्राथमिकता वाले बिंदुओं पर विशेष ध्यान देकर प्रभावी कार्यवाही कराने अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया।साथ ही साथ नाइट पुलिसिंग कम्युनिटी पुलिसिंग कराने न्यायालय सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने रात्रि में पुलिस गस्त पिकेट व मोबाइल पार्टियो को समय से रवाना कराकर राजपत्रित अधिकारी द्वारा चेक कराने नेपाल बॉर्डर के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने बाढ़ से राहत हेतु कार्य योजना तैयार कर कार्यवाही कराने सी प्लान ऐप में सम्भ्रान्त व्यक्तियो आदि का मोबाइल नंबर अद्यावधिक कराने ग्राम सुरक्षा समीतियो को सक्रिय कराकर उनके सदस्यों व वालंटियर आदि की मासिक मीटिंग थाने पर कराने मा0न्यायालय द्वारा जारी आदेशिकाओं का समय से तामीला कराने तथा पिछले 5 से 10 वर्षों तक के मुख्य त्योहारों पर घटित घटनाओ के सम्बंध मे जानकारी कर तद्नुसार कार्यवाही कराने व आसूचना संकलन कराकर आगामी मोहर्रम व श्रावण काँवड़ मेला को सकुशल संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया उक्त गोष्ठी मे एसपी सिद्धार्थनगर डॉ0अभिषेक महाजन एसपी बस्ती अभिनन्दन तथा एसपी संतकबीरनगर संदीप मीना तीनो जनपद के रीडर परिक्षेत्रीय कार्यालय के सभी शाखा प्रभारीगण व अन्य मौजूद रहे।
