बस्ती/दुबौलिया विकासखंड के पी. एस.डी.पब्लिक स्कूल साईनाथ पुर सूदीपुर में सुन्दर कांड पाठ व हवनपूजन का आयोजन कर नवीन सत्र का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के एडवाइजर एवं चेयरमैन राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन, डा. कुलदीप मिश्रा, विशिष्ट अतिथि राकेश मणि त्रिपाठी , आनन्दधर द्विवेदी ने वृक्षारोपण, सुन्दर कांड पाठ व हवन पूजन अर्चन कार्यक्रम का आयोजन किया।


प्रधानाचार्य दिव्य प्रकाश तिवारी वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन अर्चन कर सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया। पाठ पूरा होने पर हवन में पूर्णाहुति दिलाई। स्कूल में नवीन सत्र में आए हुए अभिवावकों व बच्चों को प्रधानाचार्य व अध्यापकों ने तिलक लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाप समेत क्षेत्र के सैकड़ों अभिवावक व छात्र छात्राओं को प्रसाद भी वितरित किए गया।
