डीआईजी बस्ती द्वारा थाना पुरानी बस्ती का किया गया औचक निरीक्षण

त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिगत जुलूस मार्गों का पुलिसबल के साथ किया गया भ्रमण पैदल गश्त


बस्ती – आज पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन के साथ थाना पुरानी बस्ती का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय मालखाना महिला हेल्प डेस्क साइबर हेल्पडेस्क सीसीटीएनएस कार्यालय बंदीगृह आदि का निरीक्षण किया गया एवं थाना कार्यालय के अपराध रजिस्टर व अन्य अभिलेखों का निरीक्षण कर सभी प्रविष्टियां अद्यावधिक करने कार्यालय थाना परिसर की साफ सफाई प्रतिदिन कराने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व लंबित विवेचनाओं एहकामातों के समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । तत्पश्चात डीआईजी बस्ती द्वारा एसपी बस्ती व पुलिसबल के साथ त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिगत मिश्रित आबादी वाले जुलूस मार्गों मंगल बाजार रोड दक्षिण दरवाजा चिकवा टोला पठान टोला करुवा बाबा नई बाजार स्टेशन रोड आदि का भ्रमण पैदलगश्त कर लोगों से वार्ता की गयी । लोगों को त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिगत कोई नई परम्परा शुरु न करने जुलुस परम्परागत मार्ग से ही निकालने ताजिए की ऊंचाई निर्धारित सीमा में रखने डीजे निर्धारित डेसिबल तक बजाने ध्वनि प्रदूषण न करने हेतु बताया गया । भ्रमण पैदल गश्त के उपरान्त जुलूस के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था व ट्रैफिक डायवर्जन के संबंध में संबंधित को आवश्यक दिशा निर्दश दिया गया इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण त्रिपाठी थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह व अन्य अधि0 कर्म0गण मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!