बस्ती – पूर्व सांसद व पूर्व कृषि मंत्री राजा कुंवर आनंद सिंह मनकापुर राजघराने के राजा का रविवार की देर रात निधन हो गया। 87 वर्षीय राजा साहब ने लखनऊ स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। निधन की सूचना मिलने पर प्रदेश भर में शोक की लहर दौड़ पड़ी। इसी बीच बस्ती जिले के भाजपा पदाधिकारियों ने दुःख की घड़ी में शोक संवेदना यक्त किया। जिसमें पूर्व सांसद बस्ती हरीश द्विवेदी जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र पवन कसौधन राधेश्याम कमलापुरी राजेश कमलापुरी विजय गुप्ता राजेश नारायण प्रिंस त्रिपाठी राजेश कसौधन गुरु जी संतोष शुक्ला बैजनाथ कसौधन सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया।
