माटी कला के शिल्पकारों को टूल किट वितरण किया जाएगा_

संत कबीर नगरसंत कबीर नगर 08 जुलाई 2025, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया है कि उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद में माटीकला टूल-किट्स वितरण हेतु ग्रामीण एंव नगरीय क्षेत्रों के माटीकला एंव माटी शिल्पकला के उद्यमियों/शिल्पियों के समन्वित विकास हेतु माटीकला टूल किट्स वितरण योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अन्तर्गत स्वतः रोजगार में रुचि रखने वाले, परम्परागत कारीगर, परिवार की महिला जो जनपद के मूल निवासी हों, जिनकी उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के मध्य में हो माटीकला का अनुभव, तकनीकी ज्ञान, विपणन की जानकारी के आधार पर लाभार्थियों का चयन समिति द्वारा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 15 जुलाई 2025 तक विभाग की वेवसाईट upkvib.gov.in पर जाकर आनलाईन आवेदन कर सकते है। तथा कार्यालय कार्य दिवस में उपस्थित हो निम्न प्रपत्र जैसे फोटो, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, शैक्षिक प्रमाण पत्र जमा करके आवेदन करा सकते है। उक्त तिथि के उपरान्त प्राप्त आवेदन पत्रो पर विचार नहीं किया जायेगा। अधिक जानकारी हेतु जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सन्त कबीर नगर, मो० 7239005969, 9580503132 से सम्पर्क भी कर सकते हैं। कार्यालय का पता बैंक चौराहा, पुरानी तहसील, नजारत भवन, खलीलाबाद, सन्त कबीर नगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!