लखनऊ – ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ राजधानी लखनऊ कार्यालय पर जनपद गोरखपुर के जिला अध्यक्ष मंडल कोषाध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव का राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने किया स्वागत सम्मान नवागत जिला अध्यक्ष यूसुफ ने बताया कि गोरखपुर जनपद में संगठन मजबूती को लेकर सभी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए अनुशासन में रहकर निष्ठा पूर्वक सक्रियता से कार्य करना है मंडल कोषाध्यक्ष दबीर आलम ने बताया कि जिले में ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ का हर पदाधिकारी सक्रिय हैं और 13 जुलाई को संगठन के कार्यालय का उद्घाटन है कार्यालय पर ही पत्रकारों की समस्या को गम्भीरता पूर्वक सुना जायेगा और उनका निस्तारण कराने का कार्य किया जायेगा पत्रकारों का सम्मान सदैव इस संगठन में मिला है और हर पदाधिकारी का पूरी तरह से ध्यान रखा जाता है वहीं गोरखपुर के पदाधिकारियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा पत्रकारों को न्याय दिलाने और उनकी सुरक्षा को लेकर संगठन 24 घंटे तत्पर रहेगा वहीं कार्यक्रम में उपस्थित संस्थापक दिनेश दीक्षित राष्ट्रीय अध्यक्ष के.डी. सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुलरेज लारी राष्ट्रीय विधिक सलाहकार विशाल कुमार सिंह अमित शुक्ला मंडल मीडिया प्रभारी लखनऊ सलीम निहारिका सिंह राजेश कुमार रविकांत दुबे शाहिस्ता मैडम आदि सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे
