श्रावण मास कांवड़ यात्रा अपराध की समीक्षा कर संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
बस्ती – आज अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर मुथा अशोक जैन द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी के साथ पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन व जनपद के अन्य समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ श्रावण मास कांवड़ यात्रा अपराध के दृष्टिगत सर्किट हाउस सभागार बस्ती में गोष्ठी की गयी । एडीजी जोन गोरखपुर द्वारा कांवड़ यात्रा श्रावण मेला रुट डायवर्जन बैरिकेडिंग पार्किंग व श्रद्धालुओ के भीड़ के दृष्टिगत सभी तैयारियां की समीक्षा कर संबधित को समस्त शेष कार्य समय से पूर्व पूर्ण करा लेने सीसीटीवी लगाने दो पहिया चार पहिया वाहनों की अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था करने महिला-पुरुष दर्शनार्थियों की प्रवेश व निकास हेतु अलग-अलग लाइन की व्यवस्था करने ड्रोन कैमरा से निगरानी करने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य दल एवं एंबुलेंस सेवा को तैनात करने जनपद मंदिर परिसर को जोन व सेक्टर में विभाजित कर ड्यूटी लगाने आदि हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । एडीजी जोन गोरखपुर द्वारा अन्य सभी संबंधित विभागो के साथ आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया ताकि श्रद्धालुओं कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो एडीजी जोन गोरखपुर द्वारा अपराधों की समीक्षा कर लूट चेन स्नेचिंग नकबजनी चोरी वाहन चोरी हत्या बलात्कार अन्य अपहरण तस्करी आदि के संबंध में समीक्षा कर लंबित अभियोगों के निस्तारण शत-प्रतिशत घटनाओं के अनावरण आपरेशन कनविक्शन के तहत प्रभावी पैरवी कराकर सजा दिलाने चोरी,वाहन चोरी झपटमारी आदि में थाना प्रभारी व क्षेत्राधिकारी द्वारा अनिवार्य रुप से घटनास्थल का निरीक्षण करने गुण्डा गैंगेस्टर एक्ट आदि में कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमप्रकाश सिंह क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी क्षेत्राधिकारी रुधौली स्वर्णिमा सिंह क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी हरैया सुभाष सिंह आदि गोष्ठी में मौजूद रहे ।
