संत कबीर नगर
लखनऊ स्थित भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में सेमरियावा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद ने नव विचारधारा के संवर्धक एवं संगठन के प्रभावशाली कार्यसाधक महामंत्री धर्मपाल जी से सौजन्य मुलाकात की। यह भेंट सौहार्द, सीख और प्रेरणा से भरपूर रही। मुलाकात के दौरान मुमताज अहमद ने संगठन मंत्री धर्मपाल जी से उनके कार्यशैली, अनुशासन, और संगठन को सशक्त बनाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया। मुमताज अहमद ने कहा, “आदरणीय भाई साहब से मिलकर हमेशा नई ऊर्जा मिलती है। आपके सरल व्यवहार और छोटे कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता हमें भी बहुत कुछ सिखाती है”।
धर्मपाल जी ने मुमताज अहमद का खुले दिल से स्वागत किया और संगठन के दायित्वों के प्रति सजग रहने, लोगों से जुड़ने की कला, तथा कार्यकर्ताओं में समरसता बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण राजनीतिक गुण साझा किए। उन्होंने विश्वास जताया कि मुमताज अहमद भविष्य में संगठन को और मजबूती देने में अहम भूमिका निभाएंगे। यह मुलाकात सिर्फ औपचारिक नहीं, बल्कि विचारों के आदान-प्रदान और संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक पहल मानी जा रही है। प्रदेश मुख्यालय में हुई यह बैठक भविष्य की राजनीतिक ऊर्जा और कार्य संस्कृति का एक उदाहरण प्रस्तुत करती है।
