तैयारियां पूरीः विष्णुदत्त ओझा की स्मृति में रक्तदान शिविर 25 को


बस्ती ) भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिला और मण्डल अध्यक्ष, मण्डलीय गौरक्षा समिति के संस्थापक, एवं योगी आदित्यनाथ के अनन्य सहयोगी, हिन्दू युवा वाहिनी उ.प्र. के स्थापन प्रदेश संयोजक स्वर्गीय विष्णुदत्त ओझा के 14 वीं पुण्य तिथि पर आगामी 25 जुलाई शुक्रवार को आचार्य रामचन्द्र शुक्ल पुस्तकालय एवं वाचनालय टाउन क्लब के परिसर में दिन में 11 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।
यह जानकारी देते हुये विष्णुदत्त ओझा रक्तदान एवं जन सेवा समिति के संयोजक नन्दीश्वर दत्त ओझा ने बताया कि दिन में 11 बजे से रक्तदान के साथ ही स्वर्गीय विष्णुदत्त ओझा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये स्मृतियांे को साझा किया जायेगा। तैयारियां पूरी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!