जनपद के ट्रांसजेंडरों के साथ उनकी समस्याओं व सुरक्षा के संबंध में गोष्ठी किया गया


बस्ती – ट्रांसजेंडरों के मन की बात-बस्ती पुलिस के साथ संवाद कार्यक्रम के तहत उनकी समस्याओं के निदान व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस लाइन बस्ती के सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह क्षेत्राधिकारी रुधौली लाइन स्वर्णिमा सिंह व पुलिस उपाधीक्षक जयंत यादव के साथ जनपद के ट्रांसजेंडरों के साथ गोष्ठी कर उनकी समस्याओं को सुना गया एवं अवगत कराया गया कि उनकी समस्याओं के निराकरण समाधान हेतु जिलाधिकारी बस्ती की अध्यक्षता में ट्रांसजेंडर सहायता प्रकोष्ठ का गठन किया गया है जिसमें राजस्व पुलिस व ट्रांसजेंडर सदस्य जुड़े हुए हैं जिसके माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान व सुरक्षा का ख्याल रखा जाएगा एवं व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से उनकी प्रतिदिन की समस्याओं के त्वरित निष्पक्ष निदान व सुरक्षा का प्रदान किया जाएगा जिसे थाना स्तर व चौकी स्तर पर भी क्रियान्वयन किया जाएगा तथा पुलिस सी-प्लान एप के माध्यम से भी लोगों को जोड़ कर समस्याओं के निदान व सुरक्षा का प्रदान किया जाएगा | संवाद कार्यक्रम के दौरान प्रतिसार निरीक्षक बस्ती पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक बस्ती व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!