पुलिस अधीक्षक द्वारा स्कूली वाहनों के सकुशल संचालन व फिटनेस के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन में गोष्ठी का किया गया आयोजन

संत कबीर नगर 01 अगस्त 2025
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह की उपस्थिति में एआरटीओ, यातायात पुलिस तथा विद्यालयों के प्रबन्धक व प्रधानाचार्य के साथ रिजर्व पुलिस लाइन मे गोष्ठी किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा गोष्ठी के दौरान गोष्ठी के दौरान निन्न आदेश दिये गये, सभी विद्यालय अपने स्कूली वाहनों के लिए पार्किंग व विश्राम स्थल की व्यवस्था करें, वाहन रोड पर न खड़े किये जायें । स्कूली वाहनों के चालक व परिचालक ड्यूटी के दौरान अपनी निर्धारित वर्दी धारण करेंगे ।
स्कूली वाहनों के चालक व परिचालक का अनिवार्य रुप से चरित्र प्रमाण पत्र व लाइसेंस होना आवश्यक है। फिटनेस टेस्ट में फेल तथा बिना परमिट के संचालित स्कूली वाहनों को नोटिस भेजा जाये तथा उन्हे सीज करने की कार्यवाही की जाये । स्कूली वाहनो हेतु 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों का प्रयोग न किया जाये तथा ऐसे जितने भी वाहन संचालित हो रहे हैं, उनका पंजीकरण रद्द किया जाये ।
18 वर्ष से कम आयु के बालकों के द्वारा निजी वाहनों का प्रयोग न किया जाये ।
विद्यालय में स्कूली बच्चों को लाने के लिए केवल स्कूली वाहनों का प्रयोग हो इससे भिन्न टैक्सी आदि के प्रयोग पर रोक लगायी जाये ।
जिन वाहनों में बच्चे बच्चियां दोनो जाते हैं, उनमें एक महिला हेल्पर अवश्य मौजूद रहे ।
स्कूली छात्रों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाये, छोटे बच्चों को सड़क पार करते समय उनकी मदद अवश्य की जाये ।
यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाये ।
एआरटीओ द्वारा आदेशों के अनुपालन व सूचना के आदान प्रदान हेतु एक व्हाट्सअप ग्रुप बनाया जाये ।
गोष्ठी के दौरान एआरटीओ संतकबीरनगर प्रियंवदा सिंह, प्रभारी यातायात परमहंस, पीआरओ पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार पाण्डेय, जनपद के विद्यालयों के प्रबन्धक व प्रधानाचार्य सहित अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!