युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता बरामद

संत कबीर नगर 01 अगस्त 2025
जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 635/2025 धारा 137(2), 87, 115(2) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के मामले में वांछित अभियुक्त नाम पता कुनाल उर्फ आदित्य पुत्र स्व0 धर्मेन्द्र सिंह उर्फ पिन्टू निवासी चन्दरहर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को मेहदावल बाइपास के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।विदित हो कि वादी द्वारा दिनांक 14.07.2025 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर वादी की पुत्री को उपरोक्त अभियुक्त द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया तथा अपहृता को बरामद किया गया । गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल में उ0नि0 प्रमोद कुमार पाठक, का0 बलराम यादव ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!