थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बुजुर्ग की हत्या में वाँछित 01 अभियुक्त व 01 बाल अपचारी को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर 06 अगस्त 2025
पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर संदीप कुमार मीनाके निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना मेंहदावल पर पंजीकृत मु0अ0स0 246/2025 धारा 103(1) /191(2)/ 191(3)/115(2) /352/351(3)/125 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त नाम पता बादल निषाद पुत्र लक्ष्मण निषाद निवासी अमरडोभा थाना मेंहदावल जनपद सन्तकबीरनगर व 01 बाल अपचारी को बीमापार मोड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि दिनांक 14.06.2025 को ग्राम सिकतौर माफी में दो पक्षों के मध्य आम तोड़ने की बात को लेकर झगड़ा व लाठी डण्डा तथा ईंट पत्थर से मारपीट हुई, जिसमें सन्तबली यादव पुत्र सरजू यादव उम्र करीब 75 वर्ष की मृत्यु हो गयी तथा मृतक के पुत्र भगवानदास व नाती दुर्गेश को चोटें आयी थी । वादी दुर्गेश यादव पुत्र भगवान दास निवासी सिकटौर माफी थाना मेहंदावल जनपद संतकबीरनगर की तहरीर के आधार पर थाना मेंहदावल पर सुंसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दिनांक 15.06.2025 को 05 अभियुक्तों .श्यामधर मौर्य पुत्र राम जंजाली, सुदर्शन पुत्र रामदवन निषाद, रोहित निषाद पुत्र नेबूलाल, सोहित उर्फ छोटू निषाद पुत्र नेबूलाल, 05.दीपक निषाद पुत्र दयाराम निवासीगण अमरडोभा थाना मेंहदावल जनपद सन्तकबीरनगर को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया था ।गिरफ्तारी के क्रम में अभियुक्त उपरोक्त बादल निषाद पुत्र लक्ष्मण निषाद व 01 बाल अपचारी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तारी टीम में प्र0नि0 थाना मेंहदावल सतीश कुमार सिंह, हे0का0 रामरतन तिवारी, का0 अनुराग सिंह, का0 जितेन्द्र यादव ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!