थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार_________
संत कबीर नगर 06 अगस्त 2025
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 251/2025 धारा 109, 191(2),191(3),115(2),352,351(3) बीएनएस मे वांछित अभियुक्त नाम पता अनिल यादव पुत्र रामदरश यादव निवासी सोनबरसा थाना मेंहदावल जनपद संतकबीनगर को आज दिनांक 06.08.2025 को ब्लाक मेंहदावल सोनबरसा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया । विदित हो कि वादिनी द्वारा दिनांक 20.06.2025 को विपक्षी उपरोक्त द्वारा वादिनी के पुत्र की गला दबाकर हत्या करने के प्रयास व मारपीट के संबंध में थाना मेंहदावल पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त पूर्व में दिनांक 09.07.2024 को अभियुक्त अजय यादव पुत्र हरिराम यादव निवासी मुडली थाना मेंहदावल जनपद संतकबीनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया था, गिरफ्तारी के क्रम में अभियुक्त उपरोक्त अनिल यादव पुत्र रामदरश यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया । अनिल यादव पुत्र रामदरश यादव निवासी सोनबरसा थाना मेंहदावल जनपद संतकबीनगर । गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल में उ0नि0 ददन राय, का0 अभिनन्दन गौड़, का0 गोविन्द यादव ।
