संत कबीर नगर 06 अगस्त 2025आयुक्त खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड -2 सतीश कुमार के निर्देशन एवं नेतृत्व में रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने तथा मिलावटी खाद्य पदार्थ पर प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई किए जाने के उद्देश्य से धनघटा तहसील के नाथनगर स्थित भागीरथी स्टोर पर छापा मारकर दो सैंपल एक सूजी का, एक मैदे का राहुल ट्रेडर्स नाथनगर से एक सैंपल घी का व एक सैंपल सेंधा नमक का संग्रहित किया गया मुखलिसपुर से कुंज स्वीट हाउस से एक सैंपल बूंदी लड्डू का संग्रहित किया। खलीलाबाद तहसील स्थित पिज़्ज़ा खाले रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण कर साफ सफाई एवं अन्य कमियो की दृष्टिगत सुधार नोटिस दिया गया व एक सैंपल पनीर का संग्रहित किया। इस प्रकार कुल 06 नमूने संग्रहित किए गए, संग्रहित उपरोक्त सैंपल को जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियम अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्यवाही के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मिश्रीलाल, बृजेश कुमार, सच्चिदानंद गुप्ता व पुलिस बल आदि उपस्थित रहे।
