बस्ती -:पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन द्वारा पुलिस लाइन बस्ती में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर बाद सलामी परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों व आर0टी0सी0 रिक्रूट आरक्षियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी कर्मचारीगण को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के पश्चात सभी कर्मियों व आर0टी0सी0 रिक्रूट आरक्षियों को शारीरिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई व परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल करायी गयी शस्त्रागार जी0 डी0 कार्यालय गणना कार्यालय पुलिस अस्पताल परिवहन शाखा कैंटीन भोजनालय पूर्व में बने बैरक व नवनिर्मित बैरक भवनों यातायात कार्यालय, डायल कॉल-112 कार्यालय आदि का निरीक्षण कर उनमें मूलभूत सुविधाओं को समय से पूर्ण कर साफ-सफाई एवं संबंधित अभिलेखों के उचित रख-रखाव हेतु संबंधित को आदेशित किया गया पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश निम्नवत हैं जी-05 व जी-08 भवनों का निरीक्षण कर गुणवत्ता पर ध्यान देते हुए कमियों को दूर करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया बैरक व स्टोर का निरीक्षण कर विशेष साफ-सफाई व उचित रख-रखाव आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया गया पुलिस लाईन परिसर में निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया पुलिस लाईन परिसर से जल जमाव न हो इसके लिए जल निकासी के बेहतर व्यवस्था हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया मुल्जिम ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण को उनके कर्तव्यों दायित्वों के संबंध में ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश देकर भेजने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया
