बजाज चीनी मिल रुधौली अंतर्गत क्रय केंद्र करहली बहादुरपुर ब्लॉक के गांव गोयरी कठोलिया जाट भरवलिया पिथौरा रामापुर जलालपुर कसैला आदि गांव में गन्ना खतौनी प्रदर्शन का कार्य हुआ जिसमें सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु पांडे ने उपस्थित कृषकों से से कहा कि खतौनी प्रदर्शन के दौरान अपना गन्ना बुवाई सट्टा दुरुस्त कर ले जिन किसान के गन्ना सत्ता किसी भी करण लाक है वह कृषक अपना जरूरी कागज उपलब्ध करा दें जिससे उनका सट्टा लाक खुल सके जिन कृषकों को समिति का मेंबर बनना है वह कृषक खतौनी बैंक पासबुक की फोटो कॉपी आधार कार्ड मोबाइल नंबर फोटो उपलब्ध करा दें जिससे उन्हें समिति का मेंबर बनाया जा सके और अपना गन्ना सप्लाई समय से कर सकें जिनकी खतौनी सट्टे में काम लगी है और कृषक उससे अधिक गन्ना बुवाई किया है तो अपनी खतौनी फीड कर दें जिससे समय से आपको तोल पर्ची उपलब्ध हो सके और आप को गन्ना सप्लाई में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो इस दौरान कृषक रामसागर बबलू यादव राजकुमार पांडे शिवकुमार विजय कुमार चौधरी रामफेर यादव लालू चौधरी प्रेमचंद चौधरी आज्ञाराम यादव यदुवंश यादव आदि उपस्थित रहे
