संतकबीरनगर पुलिस ने चलाया “आपरेशन तिगड़ी” और “आपरेशन पटाखा” अभियान_
संत कबीर नगर
संतकबीरनगर पुलिस ने आज यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत दो महत्वपूर्ण अभियान चलाए। इन अभियानों का उद्देश्य तीन सवारी चलने वाले वाहनों और बुलेट में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना था। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए गए इन अभियानों में कुल 474 वाहनों से 4,91,000 रुपये जुर्माना वसूला गया।
इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया और वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नंबर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने और वाहन को ओवर स्पीड से न चलाने की अपील की गई। साथ ही लोगों से अपने परिवार वालों और रिश्तेदारों को हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने की भी अपील की गई। आयोजित अभियान के तहत विभिन्न थानों में की गई कार्रवाई में थाना कोतवाली खलीलाबाद से 87 वाहनों से 92,000 रुपये, थाना दुधारा से 93 वाहन से 91,500 रुपये और अन्य थानों से भी जुर्माना वसूला गया। इस अभियान से जनपद में हड़कंप मच गया और लोगों ने यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। ¹
