संत कबीर नगर , विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी जी व जिलाधिकारी आलोक कुमार की उपस्थिति में जनपद के प्राचीन शिव मंदिर बाबा तामेश्वरनाथ धाम के पर्यटन विकास, सौंदर्यीकरण एवं शासन की मंशा के दृष्टिगत पौराणिक स्थल तामेश्वरनाथ धाम परिसर को कॉरिडोर के रूप में विकसित किए जाने से संबंधित रूपरेखा आदि तैयार किए जाने के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जयप्रकाश व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
बैठक में विधायक ने विशेष रूप से बाबा तामेश्वरनाथ धाम परिसर एवं आसपास के स्थानीय निवासियों/गोसाईं जी से बाबा तामेश्वरनाथ धाम को कॉरिडोर के रूप में विकसित किए जाने की शासन के मंशा से अवगत कराते हुए आवश्यक बिंदुओं पर उनके साथ विस्तार से चर्चा कर उनके सुझाव लिए। उन्होंने बाबा तामेश्वरनाथ धाम मंदिर एवं परिसर के पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण तथा कॉरिडोर के रूप में विकसित किए जाने की जरूरत, महत्ता एवं इससे स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से होने वाले लाभ एवं जनपद के सांस्कृतिक विकास/विरासत में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। विधायक ने कहा कि बाबा तामेश्वरनाथ धाम परिसर के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास के दौरान गो-आश्रय स्थल का भी निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि सोलर टॉप पैनल की व्यवस्था से मंदिर परिसर एवं यथासंभव स्थानीय परिसर में विद्युत आपूर्ति की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विधायक ने कहा कि बाबा तामेश्वरनाथ धाम परिसर के संपूर्ण विकासगत योजना/कॉरिडोर प्रोजेक्ट में इस बात का विशेष ध्यान दिया जाएगा की वहां के गोसाईं जी अथवा स्थानीय लोगों को किसी भी तरह का कोई नुकसान अथवा अहित न हो। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण कुमार, पर्यटन अधिकारी विकास नारायण सहित संबंधित अधिकारी एवं बाबा तामेश्वर नाथ धाम के ग्रामवासी/गोसाईं जी आदि लोग उपस्थित रहे।
