थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अनैतिक देह व्यापार से सम्बन्धित दो युवकों को किया गिरफ्तार


बस्ती – वर्ष 2023 में नाबालिग बालिका के साथ घटित घटना के क्रम में थाना कोतवाली जनपद बस्ती पर मु0अ0स0 250/2023 धारा 342/376डी/506/120B IPC व5/6/ पॉक्सो एक्ट पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना के क्रम में अभियोग में धारा 120 बी IPC व 17 पाक्सो एक्ट व 3/5(IV)6 अनैतिक व्यापार निवारण अधीनियम 1956 की वृद्धि किया गया तथा अभियोग में नामित अभियुक्ता ज्ञानमति को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला करागार बस्ती में भेजा गया था तथा अन्य की संलिप्ता के सम्बन्ध में विवेचना प्रचलित थी जिसमे साक्ष्य संकलन के क्रम में अभियुक्त अमित पटेल पुत्र सुर्य पाल निवासी रखिया थाना कप्तानगंज बस्ती दिनांक 22.8.2025 को मा0 न्यायालय में आत्म समर्पण कर जिला करागार बस्ती में निरूद्ध है तथा अन्य अभियुक्तगण 1. मान सिंह पुत्र स्व0 महादेव, 2. राहुल चौधरी उर्फ सूरज पुत्र मान सिंह निवासीगण वैरिहवा थाना कोतवाली जनपद बस्ती स्थायी पता ग्राम बनगवाँ थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती को दिनांक 24.08.2025 की रात्रि में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मोहल्ला बैरिहवा थाना कोतवाली जनपद बस्ती से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी तथा अन्य अभियुक्तों के सम्बन्ध में विवेचना प्रचलित है तथा अभियोग में साक्ष्य संकलन कर विधिक निस्तारण किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!