विधायक मेहदावल व विधायक धनघटा द्वारा जनपद की 32 नवचयनित मुख्य सेविकाओं को प्रदान किया गया नियुक्ति पत्र

संत कबीर नगर

उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयेाग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के अन्तर्गत प्रदेश के 2425 मुख्य सेविकाओ एवं 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र वितरण मा0 मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन सभागार लखनऊ से किया गया। जिसका लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, ब्लॉक प्रमुख हैसर बाजार कालिंदी चौहान, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी व लाभार्थियों की उपस्थिति में देखा गया। विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि संत कबीर नगर की धरती पर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत मुख्य सेविकाओं की नियुक्ति की गयी। मुख्य सेविकाओं को बहुत बहुत बधाई। हमारी आगंनबाड़ी बहने कुपोषित बच्चों एवं गर्भवती महिलाओ का ध्यान रखती है। एक मॉ की तरह काम करती है। इसके साथ साथ शासन प्रशासन के निर्देशानुसार अन्य कार्य भी करती है। विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान ने कहा कि लोकभवन लखनऊ से मुख्यमंत्री द्वारा मुख्य सेविका को नियुक्ति पत्र दिया गया है। सभी को बहुत बहुत बधाई दी। आप सभी लोग अच्छे से कार्य करे। विधायकगण व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से जनपद संत कबीर नगर के 32 नवचयनित मुख्य सेविकाओ को नियुक्ति पत्र दिया गया। उन्होंने 32 नवचयनित मुख्य सेविकाओ को शुभकामना एवं हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करें।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी लोग शासन के निर्देशानुसार कार्य करें। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह, सीडीपीओ गरिमा पांडेय, अनुज कुमार, छबि शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं नवचयनित मुख्य सेविकाएं आदि उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!