पराविधिक स्वयं सेवकगण करें लोक अदालत का प्रचार, अपर जिला जज

संत कबीर नगर, जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्कर्मा के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज देवेन्द्र नाथ गोस्वामी ने आगामी 13 सितम्बर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के बाबत जनपद में विभिन्न थानों एवं तहसीलों में तैनात समस्त पराविधिक स्वयं सेवकों के साथ बैठक आहुत किया। श्री गोस्वामी ने निर्देशित किया की दिनांक 13-09-2025 को आयोजित होने वाली आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलता हेतु आम जन मानस में प्रचार प्रसार का होना आवश्यक है। सभी पराविधिक स्वयं सेवक अपने-अपने क्षेत्र एवं नियुक्ति स्थल पर ज्यादा से ज्यादा लोगों में पैंपलेट वितरित करें तथा स्टीकर चस्पा करें, एवं राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह योग्य वाद को चिन्हित करके वादकारियों को न्यायालय में उपस्थित होने का आग्रह करें। बैठक के उपरांत कार्यालय सहायक राम भवन चौधरी द्वारा समस्त पराविधिक स्वयं सेवकों को पैंपलेट एवं स्टीकर प्राप्त कराया गया। उक्त बैठक में पराविधिक स्वयं सेवकगण क्रमश: अनिल कुमार राय, शैलेन्द्र, सुरेश चंद्र, त्रिलोकी सिंह, जितेंद्र कुमार यादव, बलदेव, सोनी वर्मा, गंगाराम गुप्ता, समेत कार्यालय के अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!