साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जानकारी देकर सभी को किया गया जागरूक
बस्ती – आज पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा पुलिस लाईन बस्ती मे पुलिस व हिन्दुस्तान समाचार पत्र के संयुक्त कार्यक्रम साइबर जागरुकता अभियान कार्यशाला का पुलिस अधीक्षक बस्ती के साथ दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया डीआईजी बस्ती द्वारा उपस्थित सभी लोगो को साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया। जिन्होने बताया कि साइबर अपराध डीजीपी महोदय के प्राथमिकताओ मे भी शामिल है। साइबर अपराध कम्प्यूटर इन्टरनेट नेटवर्क मोबाईल फोन या अन्य डिजिटल माध्यमो से किसी की जानकारी चुराकर धोखाधड़ी कर डाटा नष्ट कर आर्थिक नुकसान पहुचाकर या किसी को सामाजिक मानसिक हानि पहुचाकर किया जाता है। साइबर अपराध मुख्यतः डिजिटल अरेस्ट APK5 फ्राड फेक बैलेन्स मैसेज AIPS फ्राड इन्वेस्टमेंट ट्रेडिंग फ्राड UPI फ्राड फेक वेबसाइट फ्राड फेक कस्टमर केयर नम्बर फ्राड हनी ट्रैप सेक्सटार्सन फ्राड voice cloning fraud आदि है साइबर अपराध से बचाव हेतु उपस्थित सभी लोगो को बताया गया कि फोन और डिवाइस मे मजबूत पासवर्ड रखे और सिक्योरिटी फीचर्स का उपयोग करें अंजान लोगो के फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें। अधिकारिक वेबसाइट ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करे अंजान लिंक पर क्लिक न करे। प्रलोभन मे किसी भी APK फ़ाइल पर क्लिक न करे। कोई भी व्यक्तिगत बैंक जानकारी किसी से साझा न करें। कम समय मे अधिक लाभ के प्रलोभन मे न आये। रुपये प्राप्त करने के लिए यूपीआई पिन की आश्यकता नही होती हैऔर न ही बैंक या कोई कम्पनी कभी पासवर्ड या ओटीपी मांगती है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट का स्क्रीन शाट URL लिंक लेकर सुरक्षित रखें। अंजान मोबाइल नम्बर से काँल विडियो काँल पर बात करते समय विशेष सावधानी बरते संवेदनशील जानकारी किसी से साझा न करें किसी भी तरह के साइबर अपराध होने पर तत्काल नजदीकी थाने साइबर थाने पर सूचना दें। आप लोग तत्काल साइबर क्राइम वेबसाईट www.cibercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराये अथवा साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 पर काँल कर शिकायत दर्ज कराये साइबर अपराध से रहे सतर्क सुरक्षित और जागरूक उक्त अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन क्षेत्राधिकारी सदर क्षेत्राधिकारी हरैया प्रतिसार हिंदुस्तान समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ संवाददाता शहर के प्रतिष्ठित स्कूलो के शिक्षक छात्र छात्रायें आदि उपस्थित रहे।
