नगर/
मंजिलें उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है। पंखों से नहीं ,हौसलों से उड़ान होती है।।
उक्त कथन को चरितार्थ करते हुए सूर्या पब्लिक कान्वेंट इंटर कॉलेज नगर बाजार बस्ती के होनहार छात्र हैदर अली पुत्र सैदा हुसैन ने अपने कड़ी मेहनत एवं लगन से प्रतियोगिता को क्वालीफाई करके महाराष्ट्र क्रिकेट टीम में अपने स्थान को बना लिया । विद्यालय के विद्यार्थी को क्रिकेट टीम में शामिल होने की खबर जैसे ही जनपद मुख्यालय के साथ ही साथ स्कूल कैंपस में पहुंचा स्कूल परिवार में खुशी का लहर छा गया। सभी छात्र एक दूसरे को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए हैदर अली के उज्ज्वल भविष्य की कामना किए। इस सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक सूर्य नारायण उपाध्याय भावुक ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
