एक जनपद एक उत्पाद टूल किट प्रशिक्षण योजना, पीतल के बर्तन एवं होजरी उत्पाद के लिए साक्षात्कार

संत कबीर नगर 01 सितम्बर 2025, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने बताया है कि उ०प्र० सरकार द्वारा प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के स्थानीय दस्तकारों तथा पारम्परिक कारीगरों के विकास हेतु एक जनपद एक उत्पाद टूलकिट प्रशिक्षण योजना योजनान्तर्गत इस जनपद में ट्रेड पीतल के बर्तन तथा होजरी उत्पाद का कार्य करने वाले व्यक्तियों को उद्यम के आधार पर कौशल वृद्धि हेतु 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाना है। पीतल के बर्तन एवं होजरी उत्पाद 02.09.2025 मंगलवार को प्रशिक्षार्थियों का साक्षात्कार जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन विकास केन्द्र, संत कबीर नगर कार्यालय में प्रातः 11:00 से होना सुनिश्चित किया जाना है। उन्होंने आवेदित/आवेदकों को सूचित किया है कि उक्त तिथि एवं समय में साक्षात्कार हेतु समस्त आवश्यक प्रपत्रों के साथ इस कार्यालय में उपस्थित होने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!