ड्रोन संबंधी अफवाहों के संबंध में पुलिस ने महत्वपूर्ण गोष्टी आयोजित की

संत कबीर नगर 04 सितंबर 2025,
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जनपद के समस्त थानों पर जनपद में ड्रोन संबंधित अफवाहों के संबंध में थाना स्थानीय क्षेत्र के ड्रोन आपरेटरों, ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों व संभ्रान्त व्यक्तियो के साथ गोष्ठी आयोजित कर उच्चाधिकारीगणो से प्राप्त आदेशों / निर्देशों से अवगत कराया गया तथा जनपद में ड्रोन संबंधित अफवाहों पर ध्यान न देते हुए सतर्क , सुरक्षित व शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग हेतु अपील की गयी साथ ही अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा ग्रामीणों से आग्रह किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें । आमजनमानस से किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान ने देने तथा सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह को बिना तथ्यों की जाँच किए प्रचारित प्रसारित न करने के सम्बन्ध में हिदायत दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!