संत कबीर नगर 04 सितंबर 2025
जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा जय प्रकाश दूबे की गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 428/2025 धारा 74/352/351(3) बीएनएस व 9M/6 पाक्सो एक्ट थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर के मामले में वांछित अभियुक्त नाम पता राजाराम पुत्र रामनरायन निवासी फूलुई थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को धनघटा चौराहे से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया । विदित हो कि वादिनी द्वारा दिनांक 03.09.2025 को थाना धनघटा पर वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ अभियुक्त उपरोक्त द्वारा दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना धनघटा पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए, त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया । गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल में उ0नि0 आशुतोष मणि त्रिपाठी, का0 जितेन्द्र यादव ।
