थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा बुजुर्ग की हत्या में वाँछित 02 दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर ,
पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना मेंहदावल पर पंजीकृत 246/2025 धारा 103(1)/191(2)/191(3)/115(2)/352/351(3)/125/190 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगण कैलाश पुत्र हरिलाल, लक्ष्मण पुत्र हरिलाल निवासीगण अमरडोभा थाना मेंहदावल जनपद सन्त कबीर नगर को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।विदित हो कि दिनांक 14.06.2025 को ग्राम सिकतौर माफी में दो पक्षों के मध्य आम तोड़ने की बात को लेकर झगड़ा व लाठी डण्डा तथा ईंट पत्थर से मारपीट हुई, जिसमें सन्तबली यादव पुत्र सरजू यादव उम्र करीब 75 वर्ष की मृत्यु हो गयी तथा मृतक के पुत्र भगवानदास व नाती दुर्गेश को चोटें आयी थी । वादी दुर्गेश यादव पुत्र भगवान दास निवासी सिकटौर माफी थाना मेहंदावल जनपद संतकबीरनगर की तहरीर के आधार पर थाना मेंहदावल पर सुंसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दिनांक 15.06.2025 को 05 अभियुक्तगण का नाम पता के अनुसार श्यामधर मौर्य पुत्र राम जंजाली, सुदर्शन पुत्र रामदवन निषाद, रोहित निषाद पुत्र नेबूलाल, सोहित उर्फ छोटू निषाद पुत्र नेबूलाल, दीपक निषाद पुत्र दयाराम निवासीगण अमरडोभा थाना मेंहदावल जनपद सन्तकबीरनगर अभियुक्तों को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया था, दिनांक 18. 7.2025 घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्त श्याम मोहन पुत्र श्रीराम सागर निवासी अमरडोभा थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया व दिनांक 06.08.2025 को घटना में संलिप्त 01 अन्य अभियुक्त बादल निषाद पुत्र लक्ष्मण निषाद निवासी अमरडोभा थाना मेंहदावल जनपद सन्तकबीरनगर व 01 बाल अपचारी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया था । गिरफ्तारी के क्रम में .कैलाश पुत्र हरिलाल, लक्ष्मण पुत्र हरिलाल उपरोक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया । कैलाश पुत्र हरिलाल निवासी अमरडोभा थाना मेंहदावल जनपद सन्त कबीर नगर ।लक्ष्मण पुत्र हरिलाल निवासी अमरडोभा थाना मेंहदावल जनपद सन्त कबीर नगर ।गिरफ्तारी टीम में प्र0नि0 थाना मेंहदावल सतीश कुमार सिंह, व0उ0नि0 हरिनारायण दीक्षित, कां0 दीपक कुमार सिंह, कां0 अंकेश यादव ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!