सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में शिक्षक दिवस पर उमड़ा उत्साह, डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बच्चों को दिया प्रेरक संदेश

संत कबीर नगर 05 सितंबर 2025,
संत कबीर नगर जनपद स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में शिक्षक दिवस बड़े ही गरिमामय वातावरण में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सूर्या ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं प्रख्यात समाजसेवी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी एवं सविता चतुर्वेदी ने स्वयं सभी कक्षाओं में जाकर बच्चों के साथ केक काटा, उन्हें मिष्ठान वितरित किया एवं हर छात्र-छात्रा को शिक्षक दिवस के महत्व की जानकारी दी।इस अवसर पर डॉ0 चतुर्वेदी ने बच्चों को बताया कि “शिक्षक केवल ज्ञान का स्रोत नहीं, बल्कि चरित्र, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के प्रेरक स्तंभ होते हैं।” उन्होंने कहा कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन आज के युवाओं के लिए एक आदर्श है। शिक्षा को उन्होंने केवल परीक्षा पास करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन निर्माण का मार्ग बताया था। डॉ. राधाकृष्णन के विचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि “एक अच्छा शिक्षक वह है जो विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने के लिए प्रेरित करे।” “शिक्षा का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि चिंतनशील बनाना है।” शिक्षा के बिना व्यक्ति पशु तुल्य है, शिक्षा ही उसे मनुष्यता प्रदान करती है। इस अवसर पर सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी के सभी शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर बच्चों ने अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की, कार्यक्रम में देशभक्ति की झलक भी मिली एवं गुरु शिष्य परंपरा का जीवंत चित्र देखने को मिला। डॉक्टर चतुर्वेदी ने यह भी कहा कि आज का विद्यार्थी कल का नागरिक है और जिस प्रकार शिक्षक उसे गढ़ता वैसा ही समाज और राष्ट्र को वह सहयोग देते हैं, इसलिए हमें सभी शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए और उनके दिखाएं मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। इस प्रकार शिक्षक दिवस का यह आयोजन न केवल औपचारिकता तक सीमित रहा बल्कि विद्यार्थियों के मन मस्तिष्क में शिक्षा संस्कार और सेवा का संदेश गहराई से अंकित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!