अयोध्या/ एयरपोर्ट पर आज भूटान के प्रधानमंत्री दाशो सोरिंग तोबगे आगमन हुआ, उनके स्वागत में कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही, अयोध्या महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, एवं अयोध्या के विधायक वेदप्रकाश गुप्ता तथा राजगोपाल संस्कृत महाविद्यालय अयोध्या के प्राचार्य डॉ0 अशोक कुमार पाण्डेय जी एवं अयोध्या कमिश्नर गौरव दयाल ज़िलाधिकारी निखिल टीकाराम फुन्डे, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 पवन कुमार तिवारी एवं अनेकों गणमान्य लोगो ने भूटान के प्रधानमंत्री को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया ।विप्र संजीवनी परिषद गुरुकुल अयोध्या के छात्रो ने प्रधानमंत्री का हवाई जहाज़ से उतरते ही सर्वप्रथम शंखध्वनि से स्वागत किया । इसके बाद वेदमंत्रों से प्रधानमंत्री को संस्कृत भाषा का परिचय कराते हुए भारतीय भेषभूषा कुर्ता धोती से भारतीय परिधान का दर्शन कराया । इसी क्रम में राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने पुष्प वर्षा से उनका भव्य स्वागत किया ।एयर पोर्ट से भूटान के प्रधानमंत्री ने राममंदिर जाकर भगवान श्री राम का भव्य दर्शन किया ।अयोध्या की भव्यता और सुंदरता को देखकर वे मंत्र मुग्ध हो गए।
