बस्ती – आज पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा कल दिनांक 09.09.2025 को माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार के जनपद बस्ती के ग्राम बसहवा थाना नगर में आगमन के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण किया गया । तत्पश्चात VVIP सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी व रूट डायवर्जन ड्यूटी आदि में लगे अधिकारी कर्मचारीगण को ब्रीफ कर कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक आदेश-निर्देश दिया गया ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी बस्ती रवीश गुप्ता पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमप्रकाश सिंह क्षेत्राधिकारीगण व पुलिस अन्य विभाग के अधि0/ कर्म0गण मौजूद रहे
