बस्ती/शिक्षक दिवस के अवसर पर प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक सहायता प्राप्त गैस सहायता प्राप्त वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षक शिक्षामित्र और रसोइयों को व उनके परिवारों को कैशलेस , निःशुल्क चिकित्सा सुविधा देकर मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की बहुत बड़ी मांग को स्वीकार कर लिया है। अब किसी तरह वित्तविहीन शिक्षकों के लिए भी सरकार के दरवाजे खुल गए हैं । यह हमारे संगठन शिक्षक महासभा उत्तर प्रदेश की बहुत बड़ी जीत है। उक्त विचार शिक्षक महासभा प्रबंधक ग्रुप के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य नारायण उपाध्याय भावुक ने व्यक्त किया । अपने संबोधन में श्री भावुक ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया एवं वित्तविहीन शिक्षकों को जल्द से जल्द मानदेय से आच्छादित करने का मांग किया। श्री भावुक जी ने इसी के साथ अन्य पदों पर विद्यालय में कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी इस योजना आच्छादित करने के लिए मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखा। इसी क्रम में प्रदेश मंत्री शिक्षक महासभा रमेश कर पाठक ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए इस निर्णय पर खुशी जाहिर किया। मंडल अध्यक्ष बस्ती मंडल बस्ती शिक्षक महासभा डॉक्टर अरविंद मिश्रा ने माननीय मुख्यमंत्री जी को

धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी ने हमारे संगठन की बहुत पुरानी मांग को मान लिया है ।अब जल्द ही जल्द समान कार्य का सम्मानजनक वेतन देकर शिक्षक हितों में निर्णय लेने का समय आगया है। जिलाध्यक्ष बस्ती शिक्षक महासभा हरिशंकर पांडे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक कदम बताया शिक्षकों के लिए। प्रदेश संगठन मंत्री राकेश दुबे मंडल उपाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी,मंडल महामंत्री आर डी निषाद, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौधरी, शिक्षक अनुराग मिश्रा,जय हिंद गौतम, विकास मौर्य, भीम जी गौतम, विजय कुमार, श्रीमती नीलम उपाध्याय,श्रीमती पूजा द्विवेदी, श्वेता सिंघानिया, आदि ने मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद और साधुबाद प्रेषित किया।
