JKS Group के डॉ. संदीप पांडे को “Best Education of the Year Award
लखनऊ/लखनऊ के मशहूर शिक्षा संस्थान JKS Group के फाउंडर एवं सीईओ डॉ. संदीप पांडे को “उत्तर प्रदेश ग्लोबल बिजनेस 2025” में “Best Education of the Year Award” से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री भूमिका चावला ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया। डॉ. पांडे ने कहा कि यह सम्मान उनकी पूरी टीम, फ्रेंचाइज़ी पार्टनर्स और विद्यार्थियों का है जिन्होंने JKS Group पर विश्वास किया। उन्होंने कहा कि अगर हर बच्चा अपनी असली क्षमता को पहचान ले तो न सिर्फ उसका बल्कि पूरे देश का भविष्य बदल जाएगा। JKS Group ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय पहचान बनाई है और डॉ. पांडे के नेतृत्व में यह समूह निरंतर आगे बढ़ रहा है। JKS CAREER ADVISOR के माध्यम से बच्चों की प्राकृतिक प्रतिभा और क्षमता की पहचान कर उन्हें सही करियर की ओर आगे बढ़ाया जा सकता है।
