बस्ती – पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेश के क्रम में धार्मिक स्थलों सार्वजनिक स्थानों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के विरुद्ध प्रभावी अभियान के तहत जनपद बस्ती के समस्त थानों की पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के धार्मिक स्थलों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान मन्दिर-मस्जिद व सार्वजनिक स्थानों पर मानक के विपरीत पाये गये लाउडस्पीकर आपसी सहमति से हटवाये गये तथा मानक के अंतर्गत ही लाउडस्पीकर लगवाने की हिदायत दिया गया व मानक से अधिक तेजी से बज रहे लाउडस्पीकर की आवाज को कम कराया गया तथा आवाज मानक के अनुरूप रखने हेतु निर्देशित किया गया ।
