रुधौली/बजाज चीनी मिल रुधौली ने आज शुभ मुहूर्त में विधि विधान के साथ कृषकों की तोल पर्ची जारी कर दी पूजन में महाप्रबंधक गन्ना शैलेंद्र कुमार मिश्रा इकाई प्रमुख डॉक्टर जेपी त्रिपाठी जोनल हेड एचआर पूर्वी जोन एमके शुक्ला आईटी हेड शेर बहादुर सिंह समेत सभी विभागों के विभाग अध्यक्ष एवं कर्मचारी उपस्थित रहे इकाई प्रमुख डॉक्टर जेपी त्रिपाठी ने कृषकों से अपील किया है कि आप लोग तोल पर्चीप्राप्त होने पर ही गन्ना की कटाई करें चीनी मिल को ताजा एवं साफ सुथरा ताजा गन्ने की सप्लाई करें चीनी मिल के कर्मचारी सुपरवाइजर निरंतर क्षेत्र में आप लोगों को सप्लाई और तोल पर्ची की सूचना देते रहेंगे चीनी मिल से कृषक हितों में अनेक प्रकार की लाभकारी योजनाएं जारी की गई है हम कृषकों से अपील करेंगे कि आप अपने क्षेत्रीय फील्ड सुपरवाइजर से संपर्क करके चीनी मिल के द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ लें सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने कृषकों से कहा कि आप लोग अधिक से अधिक क्षेत्रफल में शरद कालीन गन्ना बुवाई करें साथ में उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप आपकी आय दोगुना हो इसके लिए साफसली की खेती करें इस समय आप सरसों राजमा बकाला पलक सोया मेथी धनिया आलू प्याज टमाटर शलजम चुकंदर गाजर भिंडी गोभी आलू बैगनआदि की बुवाई कर सकते हैं जिससे आपकी आए दो गुना होगी हमारे फील्ड सुपरवाइजर लगातार क्षेत्र में कृषकों के घर जा जाकर चीनी मिल से दी जा रही सुविधाओं और जारी तोल पर्ची की भी सूचना कृषकों को अवगत करा रहे हैं यदि आपकी कोई समस्या है तो आप तत्काल अपने फील्ड सुपरवाइजर या चीनी मिल के द्वारा जारी किया गया टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं पूजन के दौरान क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण सिंह रणजीत सिंह बस्ती जोन इंचार्ज जगबीर शाही समेत सभी गन्ना विभाग के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे
