नगर पंचायत अध्यक्ष नगर प्रतिनिधि ने किया गन्ना क्रय केंद्र का शुभारंभ


बस्ती/बजाज चीनी मिल रुधौली के बहादुरपुर में स्थापित गन्ना क्रय केंद्र का शुभारंभ बृहस्पतिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राणा दिनेश प्रताप सिंह ने पूजा अर्चन कर शुरू किया कृषक श्री राम बच्चन को अंग वस्त्र वितरण कर तोल कार्य प्रारंभ हुआ राणा दिनेश प्रताप सिंह ने कहा की सरकार गन्ना किसानों के साथ खड़ी है गन्ना मूल्य ₹30 की बढ़ोतरी भी हुई है सरकार किसानों के प्रति अनेक प्रकार की लाभकारी योजनाएं लागू की है आप लोग सरकार की योजनाओं का लाभ लें सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने किसानों से अपील की है की आप लोग अधिक से अधिक क्षेत्रफल में गन्ना बुवाई करें गन्ना नगदी फसल है जिस पर प्राकृतिक आपदा का प्रभाव काम पड़ता है किसान जो लागत लगता है उससे ज्यादा उसे उत्पादन प्राप्त होता है हमारा प्रयास है की किसान कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करें सरकार की मंशा के अनुरूप आपकी आए दो गुना हो इसके लिए आप गन्ना बुवाई के साथ सांफसली की खेती करें जिससे आपकी आय दोगुना हो कृषकों की तोल पर्ची मोबाइल पर मैसेज के द्वारा भेजी जा रही है आप लोग रोजाना अपने मोबाइल का मैसेज चेक करते रहें पर्ची प्राप्त होने पर ही गन्ना की कटाई करें इस दौरान महा प्रबंधक गन्ना शैलेंद्र कुमार मिश्रा प्रवीण सिंह क्षेत्रीय अधिकारी ने अपने विचार व्यक्त कर उपस्थित किसानों को बधाई दिया और मिष्ठान वितरण किया साथ में मदन मोहन पांडे रामबचन सूर्य नाथ रामनाथ हरिराम जगन्नाथ सूर्यभान प्रेमचंद जगदंबा प्रसाद जामवंत यादव बबलू यादव पहलाद यादव समेत सैकड़ो कृषक उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!