विभिन्न हेल्पलाइन नं0 से अवगत कराते हुए पम्पलेट वितरित किया गया
बस्ती – थाना प्रभारी रामकुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में म0 का0 बिंदा बिन्द व म0 का0 नम्रता तिवारी के द्वारा महिला थाना जनपद बस्ती मे मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत भ्रमणशील रहकर दक्षिण दरवाजा जिला अस्पताल व मालवीय तिराहा एवं भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग कर महिलाओं व बालिकाओं से मिलकर महिला हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी गई व महिला सशक्तिकरण काउंसलिंग की गई साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को साइबर क्राइम के बारे मे बताते हुए इनसे बचने व सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर के बारे मे भी जागरूक किया साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे –
1090 – वीमेन पावर लाइन
1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1098 चाइल्ड हेल्पलाइन
181 महिला हेल्पलाइन
112 पुलिस आपातकालीन सेवा
102 स्वास्थ्य सेवा
108 एंबुलेंस सेवा
साइबर हेल्पलाइन नंबर – 1930
थाने का सी0यू0जी0 नंबर 9454403115
के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया और महिलाओं से संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की गई। एंटीरोमियो चेकिंग के दौरान 40 लोगों को चेक किया गया एव 02 लोगो का माफीनामा भरवाकर सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया!
