बस्ती – आज पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन बस्ती के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त श्रेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी रूधौली कुलदीप सिंह यादव प्रभारी निरीक्षक यू0पी0-112 जनपद-बस्ती राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा यूपी-112 जनपद-बस्ती के पीआरवी कर्मियों को क्राइम सीन किट के प्रयोग हेतु प्रशिक्षित किया गया तथा घटना स्थल का डेमो प्रस्तुत कराया गया जिसमें एक पीड़ित (काल्पनिक व्यक्ति) अपने दस्तावेज के साथ कचहरी जाते समय पुरानी रंजीत को लेकर कुछ विरोधी व्यक्तियों द्वारा पीड़ित व्यक्ति को रास्ते में रोककर उसपर जानलेवा हमला करते हुए उसे व उसके दस्तावेजों साक्ष्यों को जलाने का प्रयास किया गया तथा पीड़ित व्यक्ति द्वारा इस घटना की सूचना यू0पी0-112 को दी गयी इस सूचना पर यू0पी0-112 द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित का प्राथमिक उपचार करते हुए घटना स्थल पर आगजनी व मारपीट के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों की येलो टेप व अन्य उपकरणों के माध्यम से घेराबन्दी कर सुरक्षित करते हुए आगजनी को फायर एश्टीग्यूशर के माध्यम से बुझाया गया और पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया । उस दौरान फायर सर्विस की गाड़ी भी अपने सूचना पर तत्काल पहुंची तथा उनके द्वारा भी आग को बुझाया गया । साथ ही साथ FSL टीम द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर सुरक्षित किये हुए साक्ष्यों को विधि विज्ञान परिक्षण हेतु संकलित किया गया आदि कार्यवाही की गयी । इस दौरान क्षेत्राधिकारी रूधौली महोदय द्वारा यू0पी0-112 किसी भी घटना का प्रथम रेस्पांडर है के सम्बन्ध में बताया गया कि पुलिस द्वारा घटना स्थल का संरक्षण एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जिसमें साक्ष्यों को दूषित होने से बचाना अनधिकृत व्यक्तियों को दूर रखना किसी भी साक्ष्य को बिना ग्लव्स के न छुने और घटना की पूरी जानकारी का दस्तावेजीकरण करने आदि से भी पीआरवी कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया । प्रभारी निरीक्षक यू0पी0-112 द्वारा कराये गये क्राइम सीन कीट अभ्यास डेमो से सभी पीआरवी कर्मियों को घटना स्थल पर पहुंच कर की जाने वाली कार्यवाही जैसे-घटना की सूचना मिलते ही सर्वप्रथम यू0पी0-112 ही घटनास्थल पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लेकर सुरक्षा सुनिश्चित करने सुरक्षा घेरा बनाने अनावश्यक लोगों (भीड़ मीडिया अन्य पुलिसकर्मी) को दूर रखने के लिए एक सुरक्षित क्षेत्र (कॉर्डन) बनाये जाने घटनास्थल की तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड किए जाने सुरक्षा घेरा कम से कम 50 फ़ीट की दूरी बनाये रखने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने मास्क व ग्लव्स का उपयोग करने आदि के बावत प्रशिक्षित किया गया । इस डेमों के दौरान प्रभारी फायर सर्विस कन्हैया लाल यादव मय टीम FM रामजी यादव FM कृष्णा सिंह कुशवाहा FM सुधीर कुशवाहा व FSL टीम अवधेश साहनी अजय चौरसिया तथा यूपी-112 के उ0नि0 सुभाष चन्द्र वर्मा उ0नि0 चन्द्रकेश राय एवं आदि अत्यधिक संख्या में पुलिस बल के कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे । कराये गये इस डेमों अभ्यास से आमजनमानस व पीड़ित व्यक्ति को त्वरित सहायता न्याय प्राप्त होगा तथा अपराधी अभियुक्त को सजा दिलाने में मदद मिलेगी । जिससे आम जन मानस व बीच पुलिस के बीच की छवि और बेहतर होगी ।
