प्रत्येक साइबर अपराध की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्यवाही की जाए – पुलिस अधीक्षक
जनपद में साइबर जागरूकता अभियान को और तेज किया जाए – पुलिस अधीक्षक
बस्ती – पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन के निर्देशन एवं नेतृत्व में जनपद के समस्त थानों पर गठित साइबर सेल कर्मियों की एक विशेष मीटिंग का आयोजन पुलिस लाइन बस्ती स्थित सभागार में किया गया। मीटिंग में पुलिस अधीक्षक ने सभी साइबर सेल कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ऑनलाइन ठगी फिशिंग सोशल मीडिया फ्रॉड फेक न्यूज़ तथा ओटीपी आधारित ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इन अपराधों पर त्वरित कार्रवाई एवं रोकथाम के लिए साइबर सेल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि प्रत्येक साइबर अपराध की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्यवाही की जाए। जनपद में साइबर जागरूकता अभियान को और तेज किया जाए तथा स्कूल-कॉलेज ग्राम पंचायतों एवं बाजारों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। साईबर के सभी पोर्टल को कैसे उपयोग किया जाए इस मीटिंग में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकांत क्षेत्राधिकारी सदर एंव रुधौली सहित प्रभारी साइबर थाना साइबर सेल मौजुद रहे। पुलिस अधीक्षक ने सभी कर्मियों की ट्रेनिग कराने हेतु बताया गया तथा अपील की गई कि साइबर अपराधों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए जनपद को साइबर फ्रॉड मुक्त बनाने पर हम लोग काम करेंगे। यह मीटिंग जनपद बस्ती पुलिस की साइबर अपराधों के प्रति गम्भीरता एवं सक्रियता को दर्शाती है। पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में बस्ती पुलिस साइबर अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
