अयोध्या।
शीत ऋतु में जरूरतमंदों को राहत देने के उद्देश्य से कनौसा कॉन्वेंट प्राइमरी स्कूल द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्या सिस्टर प्रिया के मार्गदर्शन में अध्यापिकाएँ स्वीटी खान, नसीम बानो, प्रतीक्षा पाठक, सबीना रेनोक्स, वंदना, बरखा एवं छात्राओं ने जपती क्षेत्र में कबाड़ियों व सड़क किनारे जीवन यापन कर रहे निराश्रित बुजुर्गों को कंबल वितरित किए।
इस मानवीय पहल से जरूरतमंदों को राहत मिली और छात्राओं में सेवा, संवेदना व सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश सशक्त हुआ।
