बस्ती – थाना प्रभारी निरीक्षक डॉक्टर शालिनी सिंह के कुशल नेतृत्व में महिला कांस्टेबल नीलम यादव महिला म0हो0 आराधना के द्वारा महिला थाना जनपद बस्ती मे मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत भ्रमणशील रहकर श्री कृष्णा पांडेय इंटर कालेज बस्ती एवं भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग कर महिलाओं व बालिकाओं से मिलकर महिला हेल्पलाइन नंबर1090 के बारे में जानकारी दी गई व महिला सशक्तिकरण काउंसलिंग की गई साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को साइबर क्राइम के बारे मे बताते हुए इनसे बचने व सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर के बारे मे भी जागरूक किया साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे – 1090 – वीमेन पावर लाइन1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 181 महिला हेल्पलाइन 112 पुलिस आपातकालीन सेवा 102 स्वास्थ्य सेवा 108 एंबुलेंस सेवा साइबर हेल्पलाइन नंबर – 1930 थाने का सी0यू0जी0 नंबर 9454403115 के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया और महिलाओं से संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की गई। एंटीरोमियो चेकिंग के दौरान 78 लोगों को चेक किया गया एवं 02 लोगों से माफी नामा भरवा कर सख्त हिदायत देकर मौके पर छोड़ दिया गया शेष कुशलता रहा।
