आनन्दधर द्विवेदी
अयोध्या, राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने सहायक आयुक्त (खाद्य) अयोध्या मानिक चंद्र सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अयोध्या डॉ. प्रवीण कुमार त्रिपाठी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर डा0 कुलदीप मिश्रा, चेयरमैन राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने दोनों अधिकारियों को अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।
इस समारोह में डा0 मिश्रा ने कहा कि मानिक चंद्र सिंह और डॉ. प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने खाद्य सुरक्षा और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य किया है। उनके प्रयासों से अयोध्या में खाद्य सुरक्षा की स्थिति में सुधार हुआ है और लोगों के अधिकारों की रक्षा हुई है। उन्होंने कहा कि इन दोनों अधिकारियों ने अपने कार्य में निष्ठा और ईमानदारी का परिचय दिया है, जो कि अनुकरणीय है। इस अवसर पर मानिक चंद्र सिंह और डॉ. प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि वे अपने कार्य को और भी बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के इस सम्मान के लिए आभारी हैं और आगे भी इसी तरह से काम करते रहेंगे।
समारोह में उपस्थित लोगों ने दोनों अधिकारियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अजय सोनी सुरक्षा अधिकारी,अनूप कुमार सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी, संतोष साहू खाद्य सुरक्षा अधिकारी, और अनूप तिवारी इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी उपस्थित थे।
