अयोध्या दर्शन कर वापस गए चंद्रबाबू नायडू


अयोध्या ,आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आज श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर पहुंचे और यज्ञशाला अनुष्ठान में भाग लिया। श्री रामलला का दर्शन पूजन करने के साथ ही उन्होंने सम्पूर्ण मंदिर निर्माण को उत्सुकता से निरखा।
इससे पहले अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचने पर विशेष रूप से दिल्ली से आए जानेमाने अर्थ शास्त्री प्रोफेसर जीवीआर शास्त्री, प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही, विधायक वेद गुप्ता,माल आफ अवध के अतुल सिंह, आलोक सिंह, जिलाधिकारी अयोध्या आदि ने नायडू का स्वागत किया।
राम मंदिर परिसर में चंद्रबाबू नायडू को ट्रस्ट सदस्य डॉ अनिल मिश्रा, प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने चपत राय के साथ दर्शन कराया व मंदिर निर्माण के विभिन्न चरणों के बारे में
अवगत कराया। नायडू को आवास विकास की योजना में राज्यों के लिए जो भूमि आवंटन की जा रही है उसकी जानकारी दी गई। उसमें इन्होंने भी आंध्र प्रदेश के लिए भूमि आवंटित करने की मांग किया है। और बजे नायडू को एयरपोर्ट से विदा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!