सड़क हादसे में घायल को हाइवे देवदूत प्रमोद ओझा में पहुंचाया अस्पताल

कप्तानगंज बस्ती। फोर लेन पर हो रहे सड़क हादसों में घायलों के लिए हाईवे देवदूत प्रमोद ओझा फरिश्ता बनकर पहुंचते हैं। गुरुवार की शाम सड़क हादसे में घायल होकर तड़प रहे एक व्यक्ति को उन्होंने अपनी कर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

घटना शाम तकरीबन 5:30 बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ककुआ रावत के पास की बताई जा रही है बताया जाता है बस्ती अयोध्या लेने पर पैदल जा रहे व्यक्ति को अज्ञात बहन ने ठोकर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर तड़पने लगा मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर सड़क हादसे में घायलों की मदद को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले हाईवे देवदूत के नाम से प्रसिद्ध प्रमोद ओझा को हुई और वह पहुंचे। सूचना पर महाराजगंज चौकी इंचार्ज अनिल तिवारी भी पुलिस स्टाप के साथ पहुंचे। प्रमोद ओझा ने त्वरित निर्णय लेते हुए। अपनी कार से सड़क पर तड़प रहे घायल को आनन फानन में गोल्डन आवर में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तान में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान वैभव पाठक पुत्र वाचस्पति पाठक निवासी रामपुर रेवती थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती के रूप में हुई। प्रमोद ओझा द्वारा लगातार सड़क हादसे में घायलो की मदद की जाती है उन्हें परिवहन विभाग की ओर से राहवीर के रूप में चयनित भी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!